Top Trading Picks: पश्चिम एशिया में शांति वार्ता फिर शुरू होने से BULLS का जोश HIGH है। निफ्टी 400 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 24250 के पार निकला। बैंक निफ्टी भी 900 प्वाइंट ऊपर चढ़ा। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा तेजी आई। डर का इंडेक्स INDIA VIX 9% से ज्यादा गिरा है। क्रूड में नरमी से इंडिगो ने उड़ान भरी। शेयर करीब 5 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना। साथ ही एशियन पेंट्स भी करीब 3 परसेंट दौड़ा है। पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद से ब्रेंट का भाव गिरकर 95 डॉलर के करीब पहुंचा। ऐसे में आइए डालते है एक नजर आज बाजार एक्सपर्टस किन शेयरों पर तेजी की राय दे रहे है।
