Stock Market: आईटी शेयरों के बुरे दिन चल रहे हैं। 12 फरवरी को आईसीआईसीआई बैंक भी वैल्यूएशन के मामले में टीसीएस से आगे निकल गया। टीसीएस देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। पिछले कुछ हफ्तों से भारत सहित दुनियाभर में सॉफ्टेवयर कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हो रही है। इससे शेयरों की कीमतें लगातार फिसल रही हैं। 12 फरवरी को भी टीसीएस सहित आईटी शेयरों में बड़ी कमजोरी देखने को मिली।
