ICICI Bank Q2 Results: ₹14843 करोड़ का मुनाफा, NII में 17% का उछाल; उम्मीद से बेहतर रहे तिमाही नतीजे

ICICI Bank Q2 Results: प्राइवेट सेक्टर के ICICI बैंक ने दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। बैंक का नेट प्रॉफिट 20.1% बढ़कर ₹14,843 करोड़ हो गया। नेट इंटरेस्ट इनकम में 17.7% की बढ़ोतरी हुई। दोनों आंकड़े बाजार के अनुमान से बेहतर रहे। अब फोकस में रहेगा स्टॉक।

अपडेटेड Oct 17, 2026 पर 4:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुक्रवार को ICICI बैंक का शेयर बीएसई पर 0.55% की तेजी के साथ ₹1,397 पर बंद हुआ था।

ICICI Bank Q2 Results: प्राइवेट सेक्टर ICICI बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी यानी जुलाई-सितंबर तिमाही तिमाही के नतीजे शनिवार को जारी किए। बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.1% बढ़कर ₹14,843 करोड़ हो गया। यह बाजार के अनुमान से बेहतर रहा।

CNBC-TV18 के पोल में मुनाफा ₹14,280 करोड़ रहने का अनुमान लगाया गया था। इसके मुकाबले वास्तविक मुनाफा करीब 3.9% ज्यादा रहा। बाजार को उम्मीद थी कि बैंक के मुनाफे में सालाना आधार पर करीब 16% की बढ़ोतरी होगी।

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम भी बढ़ी


ICICI बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 17.7% बढ़कर ₹25,338.7 करोड़ हो गई। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले बैंक ने ब्याज से होने वाली कमाई में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की।

CNBC-TV18 के पोल में बैंक की NII ₹24,811 करोड़ रहने का अनुमान था। यहां भी बैंक का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा।

ICICI Bank के शेयर का हाल

तिमाही नतीजों से पहले शुक्रवार को ICICI बैंक का शेयर बीएसई पर 0.55% की तेजी के साथ ₹1,397 पर बंद हुआ था।

साल 2026 में अब तक बैंक के शेयर में 4.4% की बढ़त दर्ज की गई है। इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 में 11.5% की गिरावट आई है। यानी इस अवधि में ICICI बैंक के शेयर ने निफ्टी 50 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। शुक्रवार के बंद भाव पर बैंक का मार्केट कैप करीब ₹10.03 लाख करोड़ था।

HDFC Bank Q2 Results: HDFC बैंक को ₹19510 करोड़ मुनाफा, NII 9.7% बढ़ी; बैड लोन भी घटा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।