ICICI Bank Share Price: प्राइवेट सेक्टर के ICICI Bank के मार्च 2024 तिमाही नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। बैंक का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 18.5 प्रतिशत बढ़कर 11,672 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 9,853 करोड़ रुपये रहा था। स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध लाभ मार्च 2024 तिमाही में 17.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10,708 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्च 2023 तिमाही में यह 9,122 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आमदनी तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत बढ़ गई।
