आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस (ICICI Lombard General Insurance) ने शुक्रवार को बताया कि उसकी मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3) के अनऑडिटेड नतीजों से जुड़ी जानकारी एक कर्मचारी ने अनजाने में साझा कर दी है। कंपनी का कहना है कि उस कर्मचारी ने 9 जनवरी को शाम करीब 5:44 बजे गलती से अपने पर्सनल वॉट्सऐप स्टेटस पर यह जानकारी अपलोड कर दी थी।
