ICICI Lombard Share Price: कमजोर तिमाही नतीजे ने बिगाड़ दी शेयरों की चाल, 6% टूट गए भाव, निवेश के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटजी

ICICI Lombard Share Price: निजी सेक्टर की दिग्गज जनरल इंश्योरेंस कंपनी ICICI Lombard के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। हालांकि मार्केट से इसे सपोर्ट मिला लेकिन फिर भी कमजोर तिमाही नतीजे के दबाव में बिकवाली से यह इंट्रा-डे में बीएसई पर 6 फीसदी टूटकर 1174.35 रुपये के भाव पर आ गया। कारोबार बंद होने तक यह थोड़ा सुधरकर 4.01 फीसदी की गिरावट के साथ 1200.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

अपडेटेड Jan 18, 2023 पर 4:37 PM
ICICI Lombard के नतीजे उम्मीद के हिसाब से नहीं रहे लेकिन घरेलू ब्रोकरेज इसे निवेश के लिए अभी भी बेहतर मान रहे हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ICICI Lombard Share Price: निजी सेक्टर की दिग्गज जनरल इंश्योरेंस कंपनी ICICI Lombard के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। हालांकि मार्केट से इसे सपोर्ट मिला लेकिन फिर भी कमजोर तिमाही नतीजे के दबाव में बिकवाली से यह इंट्रा-डे में बीएसई पर 6 फीसदी टूटकर 1174.35 रुपये के भाव पर आ गया। कारोबार बंद होने तक यह थोड़ा सुधरकर 4.01 फीसदी की गिरावट के साथ 1200.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। वहीं सेंसेक्स (Sensex) 0.64 फीसदी के उछाल के साथ 61045.74 पर बंद हुआ है। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के लिए अक्टूबर-दिसंबर 2022 कुछ खास नहीं रही। हालांकि ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इसकी खरीदारी को रेटिंग को बरकरार रखा है।

    GoMechanic ने बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया रेवेन्यू, जांच में ये गड़बड़ियां आई सामने

    ICICI Lombard के लिए कैसी रही तिमाही


    दिसंबर तिमाही में कंपनी का ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम सालाना आधार पर 16.9 फीसदी बढ़कर 5493 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हालांकि इंडस्ट्री ग्रोथ 17.1 फीसदी रही। वहीं दूसरी तरफ फसलों को निकालकर बात करें तो कंपनी के लिए यह ग्रोथ 17.1 फीसदी रही जबकि इंडस्ट्री ग्रोथ 16.6 फीसदी रही। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर अक्टूबर-दिसंबर 2022 में 318 करोड़ रुपये से बढ़कर 353 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी का अंडरराइटिंग लॉस 9 फीसदी बढ़कर दिसंबर 2022 तिमाही में 293.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    Ashneer Grover को दिल्ली हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, BharatPe में हिस्सेदारी हो सकती है आधी

    निवेशक क्या करें?

    आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के नतीजे उम्मीद के हिसाब से नहीं रहे लेकिन घरेलू ब्रोकरेज इसे निवेश के लिए अभी भी बेहतर मान रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक मार्केट शेयर में बढ़ोतरी और हेल्दी प्रीमियम ग्रोथ के चलते आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में निवेश का बेहतर मौका है। वहीं एक और ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने इसकी आय के अनुमान में कटौती की है लेकिन खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। मोतीलाल ओसवाल ने इसमें निवेश के लिए 1500 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है जो मौजूदा भाव से करीब 25 फीसदी अपसाइड है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।