Get App

ICICI Pru AMC IPO Listing: 20% प्रीमियम पर ₹2165 का शेयर लिस्ट, सबसे अधिक म्यूचुअल फंड स्कीम वाली कंपनी की धांसू लिस्टिंग

ICICI Pru AMC IPO Listing: इक्विटी म्यूचुअल फंड्स स्कीम्स के तहत एसेट मैनेजमेंट के मामले में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी आईसीआईसीआई प्रू एएमसी के शेयरों की आज घरेलू स्टॉक मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ में सिर्फ ऑफर फॉर सेल के तहत शेयरों की बिक्री हुई है। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 4:26 PM
ICICI Pru AMC IPO Listing: 20% प्रीमियम पर ₹2165 का शेयर लिस्ट, सबसे अधिक म्यूचुअल फंड स्कीम वाली कंपनी की धांसू लिस्टिंग
ICICI Pru AMC IPO Listing: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का ₹₹10,602.65 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12-16 दिसंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

ICICI Pru AMC IPO Listing: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में सबसे अधिक स्कीम मैनेज करने वाली आईसीआईसीआई प्रू एएमसी के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी ओवरऑल 39 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹2165 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹2606.20 और NSE पर ₹2,600.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 20% से अधिक लिस्टिंग गेन (ICICI Pru AMC Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह ₹2662.00 (ICICI Pru AMC Share Price) पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के साथ दिन के आखिरी में यह ₹2586.70 पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 19.48% मुनाफे में हैं।

ICICI Pru AMC IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का ₹10,602.65 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12-16 दिसंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 39.17 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 123.87 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 22.04 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.53 गुना और शेयरहोल्डर्स का हिस्सा 9.75 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ है बल्कि ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत ₹1 की फेस वैल्यू वाले 4,89,72,994 शेयरों की बिक्री हुई है। चूंकि नए शेयर नहीं जारी हुए हैं तो आईपीओ का पैसा कंपनी को नहीं मिला है बल्कि शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स लिमिटेड को मिला है।

ICICI Pru AMC के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें