मनीकंट्रोल ने अंतिम बार मार्च 2025 में आईडीबीईआई बैंक के स्टॉक का विश्लेषण किया था। तब से यह स्टॉक 30 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। यह सच है कि इस दौरान स्टॉक मार्केट्स में रिकवरी आई है। लेकिन, आईडीबीआई बैंक के शेयरों में तेजी की कुछ अपनी वजहें भी रही हैं। वित्त वर्ष 2025 में अच्छी अर्निंग्स ग्रोथ इनमें से एक है। इसके अलावा एनएसडीएल का आईपीओ और आईडीबीआई बैंक में प्रस्तावित विनिवेश भी एक वजह है।
