IDBI Bank में सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री को लेकर एक अपडेट सामने आया है। इसके बाद बैंक के शेयरों में 21 अगस्त को 8 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई। BSE पर शेयर 97.61 रुपये पर बंद हुआ और दिन में कीमत पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत तक चढ़कर 99.08 रुपये के हाई तक गई। दरअसल डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला ने कहा है कि क्वालिफाइड इंट्रेस्टेड पार्टीज ने बैंक के विनिवेश के लिए लगभग पूरी जांच-पड़ताल कर ली है।
