IDBI Bank के शेयरों में आज 22 जुलाई को करीब 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 89.79 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने FY25 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 40 फीसदी बढ़ गया है। इस खबर के बाद आज बैंक के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 96,190 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 98.70 रुपये और 52-वीक लो 56.61 रुपये है।
