IDBI Bank Share Price: सरकारी राहत ने भरी चाबी, 7% उछल गए शेयर, एक साल के रिकॉर्ड हाई पर भाव

IDBI Bank Share Price: आज घरेलू मार्केट में निगेटिव रुझान दिख रहा है। निफ्टी बैंक भी औंधे मुंह गिरा पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ आईडीबीआई बैंक के शेयर एक साल की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं। इसके शेयरों में एक सरकारी राहत ने चाबी भरी है जिसके चलते कारोबारी जमकर खरीदारी कर रहे हैं

अपडेटेड Dec 15, 2022 पर 12:38 PM
IDBI Bank में 6 माह से कम समय में ही निवेश दोगुना हो गया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IDBI Bank Share Price: आज घरेलू मार्केट में निगेटिव रुझान दिख रहा है। निफ्टी बैंक भी औंधे मुंह गिरा पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के शेयर एक साल की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं। इसके शेयरों में एक सरकारी राहत ने चाबी भरी है जिसके चलते कारोबारी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। आज बीएसई पर इंट्रा-डे में यह करीब 7 फीसदी उछलकर 61.05 रुपये के एक साल के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। बुधवार को डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) ने एक्सप्रेशंस ऑफ इंटेरेस्ट (EOI) दाखिल करने की डेडलाइन बढ़ाने का ऐलान किया था। पहले यह 16 दिसंबर 2022 था जो अब बढ़कर 7 जनवरी 2023 हो चुका है।

    एक सरकारी अधिकारी ने पिछले हफ्ते बताया था कि ट्रांजेक्शन एडवाइजर ने सरकार से आईडीबीआई के लिए शुरुआती बिड्स से जुड़ी डेडलाइन बढ़ाने का अनुरोध किया था। ये ईओआई बैंक की बिक्री के लिए मंगाए जा रहे हैं। वहीं इसकी फिजिकल कॉपी दाखिल करने की डेडलाइन भी 23 दिसंबर से बढ़ाकर 14 जनवरी कर दी गई है। ईओआई को ऑनलाइन दाखिल करने के बाद फिजिकल तरीके से भी दाखिल करना होता है।

    IPO News: लिस्टिंग पर 130% मुनाफे का गोल्डेन चांस, ग्रे मार्केट में दमदार है यह शेयर, आज पैसे लगाने का आखिरी मौका


    IDBI Bank के लिए क्या है सरकार की योजना

    सरकार और देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) की आईडीबीआई बैंक में 94.71 फीसदी हिस्सेदारी और दोनों अपनी 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। वित्त मंत्रालय ने 7 अक्टूबर को जो प्रीलिमिनरी इंफॉर्मेशन मेमोरेंडम (PIM) जारी किया था, उसके मुताबिक 60.72 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री के साथ मैनेजमेंट कंट्रोल भी ट्रांसफर किया जाएगा।

    दीपम ने पिछले हफ्ते कहा था कि विदेशी फंडों और इंवेस्टमेंट कंपनियों का कंसोर्टियम भी इसमें 51 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी ले सकता है। आरबीआई के नियमों के मुताबिक निजी बैंकों में विदेशी निवेश को 51 फीसदी से कम रखने का प्रावधान है लेकिन दीपम के मुताबिक यह नियम नए बैंकों पर लागू होता जबकि आईडीबीआई बैंक स्थापित बैंक है।

    IRCTC Share Price: सरकार के फैसले पर मार्केट का निगेटिव रिस्पांस, 5% टूट गए आईआरसीटीसी के शेयर 

    6 माह से कम समय में दोगुना हो गया निवेश

    आईडीबीआई बैंक के शेयर 30 जून 2022 को 30.50 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसके बाद शेयरों ने जो उड़ान भरी कि छह महीने से भी कम समय में निवेशकों की पूंजी दोगुनी हो गई। आज इसके शेयर करीब 100 फीसदी की तेजी के साथ 61.05 रुपये के एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। वहीं इस दौरान निफ्टी बैंक (Nify Bank) सिर्फ 31 फीसदी और सेंसेक्स (Sensex)- निफ्टी 50 (Nifty 50 ) करीब 18 फीसदी बढ़े।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।