Identixweb IPO Listing: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कारोबारी साझीदारों पर टैरिफ रेट का ऐलान कर दिया है जिससे दुनिया भर के स्टॉक मार्केट सहम गए हैं। हालांकि इसके बावजूद शॉपिफाई ऐप्स डेवलप करने वाली आईडेंटीएक्सवेब के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 26 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 54 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 55.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 1.85 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Identixweb Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 57.75 रुपये (Identixweb Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 6.94 फीसदी मुनाफे में हैं।
Identixweb IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च
आईडेंटीएक्सवेब का ₹16.13 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26-28 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 26.15 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 11.19 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 73.46 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 14.38 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 30.80 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से 2.5 करोड़ रुपये मार्केटिंग, 4.2 करोड़ रुपये आरएंडडी के लिए हायरिंग, 4.2 करोड़ रुपये प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए हायरिंग और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।
वर्ष 2017 में बनी आईडेंटीएक्सवेब एक टेक कंपनी है जो शॉपिफाई ऐप डेवलपमेंट, वेब डेवलपमेंट और वर्डप्रेस प्लगइन डेवलपमेंट की सर्विसेज देती है। अब तक इसने ई-कॉमर्स, फैशन, फिनटेक और SaaS (सॉफ्टवेयर-ऐज-अ-सर्विसेज) इत्यादि इंडस्ट्रीज के लिए 100 से अधिक प्रोजेक्ट पूरे किए हैं और 35 से अधिक पब्लिक शॉपिफाई ऐप्स डेवलप किए हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2024 में इसका मुनाफा सालाना आधार पर 105.19 फीसदी उछलकर 2.77 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 6.22 फीसदी चढ़कर 6.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2024 में इसे 2 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 4.79 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था।