गुजरात की Tea Post ला रही है IPO, रहेंगे 1.425 करोड़ नए शेयर; ड्राफ्ट किया जमा

Tea Post IPO: टी पोस्ट अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 39.46 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नए टी कैफे खोलने के लिए करेगी। बाकी पैसे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च किए जाएंगे। टी पोस्ट के गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 50 से ज्यादा शहरों में 250 टी कैफे हैं

अपडेटेड Apr 02, 2025 पर 5:49 PM
Story continues below Advertisement
गुजरात में ऑर्गेनाइज्ड चाय खुदरा उद्योग में टी पोस्ट सबसे बड़ी कंपनी है।

Tea Post IPO: टी कैफे चेन ऑपरेट करने वाली टी पोस्ट अपना IPO लाना चाहती है। इसमें निवेशक IndiaNivesh Venture Capital Fund हिस्सेदारी बिक्री करेगी। गुजरात स्थित कंपनी ने पिछले सप्ताह कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार, IPO में 1.425 करोड़ नए शेयर रहेंगे। साथ ही इतने ही इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा।

IndiaNivesh Venture Capital Fund 33.96 प्रतिशत हिस्सेदारी या 3.05 करोड़ शेयरों के साथ टी पोस्ट में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है। यह ओएफएस के माध्यम से 1.425 करोड़ शेयर बेचेगी। गुजरात में ऑर्गेनाइज्ड चाय खुदरा उद्योग में टी पोस्ट सबसे बड़ी कंपनी है।

50 से ज्यादा शहरों में 250 टी कैफे


टी पोस्ट के गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 50 से ज्यादा शहरों में 250 टी कैफे हैं। कंपनी में प्रमोटर्स के पास 37.48 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी 62.52 प्रतिशत शेयर IndiaNivesh Venture Capital Fund सहित पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास हैं। IPO के लिए सृजन अल्फा कैपिटल एडवाइजर्स एलएलपी एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम करेगी।

Tenneco Automotive India IPO: अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ने 4 इनवेस्टमेंट बैंकों को चुना एडवाइजर, जुटा सकती है 40 करोड़ डॉलर

IPO के पैसों का कैसे करेगी इस्तेमाल

टी पोस्ट अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 39.46 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नए टी कैफे खोलने के लिए करेगी। बाकी पैसे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च किए जाएंगे। कंपनी ने हाल ही में 3 फ्रेंचाइजी संचालित टी कैफे के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में कदम रखा है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।