Tenneco Automotive India IPO: अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ने 4 इनवेस्टमेंट बैंकों को चुना एडवाइजर, जुटा सकती है 40 करोड़ डॉलर

Tenneco Automotive India IPO: टेनेको, ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स और आफ्टरमार्केट कस्टमर्स के लिए ऑटोमोटिव प्रोडक्ट के लिए दुनिया के दिग्गज डिजाइनर्स, मैन्युफैक्चरर्स और मार्केटर्स में से एक है। टेनेको 60 के दशक से भारत में कारोबार कर रही है

अपडेटेड Apr 02, 2025 पर 5:10 PM
Story continues below Advertisement
यह इश्यू वित्त वर्ष 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ने अपने पोर्टफोलियो की कंपनी टेनेको इंक की भारतीय शाखा के IPO की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। कंपनी ने एडवाइजर के तौर पर 4 इनवेस्टमेंट बैंकों- सिटी, एक्सिस बैंक, HSBC Securities और JM Financial को शॉर्टलिस्ट किया है। टेनेको इंक अमेरिका बेस्ड ऑटो कंपोनेंट मेकर है। मामले की जानकारी रखने वालों ने मनीकंट्रोल को बताया है कि टेनेको की भारतीय शाखा के लिए IPO प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। यह इश्यू वित्त वर्ष 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

एक सोर्स का कहना है, " IPO के साइज को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, और बाजार की स्थितियों के आधार पर बाद के चरण में योजनाएं अलग-अलग हो सकती हैं। लेकिन अब तक फर्म 2 अरब से लेकर 2.5 अरब डॉलर की टारगेटेड वैल्यूएशन पर लगभग 40 करोड़ डॉलर जुटाने की सोच रही है।" एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि ड्राफ्ट पेपर मई-जून तक दाखिल किए जा सकते हैं।

ब्लूमबर्ग ने सबसे पहले 14 जनवरी को टेनेको ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की लिस्टिंग योजनाओं के बारे में रिपोर्ट दी थी। फरवरी 2022 में टेनेको ने घोषणा की थी कि उसने अपोलो के सहयोगियों की ओर से मैनेज किए जाने वाले फंड्स द्वारा लगभग 7.1 अरब डॉलर की एंटरप्राइज वैल्यूएशन के साथ एक पूर्ण नकद सौदे के तहत अधिग्रहण करने के लिए एक डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है। इसमें कर्ज भी शामिल है। घोषणा में कहा गया कि खरीद पूरी होने के बाद, फर्म एक प्राइवेट कंपनी बन जाएगी।


कौन-कौन है Tenneco का कस्टमर

टेनेको, ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स और आफ्टरमार्केट कस्टमर्स के लिए ऑटोमोटिव प्रोडक्ट के लिए दुनिया के दिग्गज डिजाइनर्स, मैन्युफैक्चरर्स और मार्केटर्स में से एक है। अपने DRiV, परफॉरमेंस सॉल्यूशंस, क्लीन एयर और पावरट्रेन ग्रुप्स के माध्यम से कंपनी लाइट व्हीकल, कमर्शियल ट्रक, ऑफ-हाइवे, इंडस्ट्रियल, मोटरस्पोर्ट और आफ्टरमार्केट के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस डिलीवर करती है। इसकी वेबसाइट के अनुसार इसके कस्टमर्स में BMW, Ford, Nissan, Mercedes, Volvo, Toyota, Volkswagen, Great Wall Motors, SAIC Motors और अन्य शामिल हैं।

पिछले साल के लगभग आधे IPO अपने इश्यू प्राइस से नीचे, बाजार में गिरावट ने मिटाई सारी बढ़त

हाल ही में CNBC TV-18 के साथ बातचीत में टेनेको के सीईओ जिम वॉस ने कहा, "भारत हमारी पिछली सफलता, हमारी वर्तमान सफलता और निश्चित रूप से हमारे भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। टेनेको 60 के दशक से भारत में कारोबार कर रही है। हमारे पास 19 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज, 6 आफ्टर-मार्केट ड्राइव डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स, टेक्नोलॉजी सेंटर्स और 12,000 से अधिक कर्मचारी हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।