Get App

IDFC FIRST Bank Q2 Update: लोन ग्रोथ 20% रही, डिपॉजिट में भी उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर

IDFC FIRST Bank के सितंबर तिमाही बिजनेस अपडेट में लोन ग्रोथ 20.4% रही। डिपॉजिट भी 17% बढ़ा। CASA रेशियो 51.3% पहुंच गया। वहीं FCNR(B) डिपॉजिट से बैंक को अतिरिक्त लिक्विडिटी मिली। अब निवेशकों की नजर शेयर की चाल पर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 5:38 PM
IDFC FIRST Bank Q2 Update: लोन ग्रोथ 20% रही, डिपॉजिट में भी उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर
सोमवार को BSE पर IDFC FIRST Bank का शेयर ₹82.20 पर बंद हुआ।

IDFC FIRST Bank Q2 Update: प्राइवेट सेक्टर के IDFC FIRST Bank ने सोमवार, 5 अक्टूबर को सितंबर तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया। बैंक के लोन और एडवांस में सालाना आधार पर 20.4% की बढ़ोतरी हुई। यह बढ़कर ₹3,13,864 करोड़ हो गया।

वहीं, बैंक का कुल डिपॉजिट 17% बढ़कर ₹3,23,697 करोड़ रहा। सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट को हटाकर कस्टमर डिपॉजिट 17.6% बढ़ा। यह ₹3,16,529 करोड़ रहा।

CASA रेशियो भी बढ़ा

बैंक का CASA रेशियो 51.3% रहा। पिछली तिमाही में यह 50.8% था। एक साल पहले CASA रेशियो 50.1% रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें