इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange-IEX) के शेयरों में आज भारी बिकवाली का रुझान है। इस बिकवाली के चलते IEX के शेयर बीएसई पर 15 फीसदी टूटकर एक साल के निचले स्तर 116.05 रुपये पर आ गए। ठीक एक साल पहले एक साल यह 9 जून 2022 को यह 52-हफ्ते के हाई 185.50 रुपये पर था यानी कि एक साल में यह 37 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुआ है। आज यह एक साल के निचले स्तर पर आ गया था लेकिन इसके बाद भाव में थोड़ी रिकवरी हुई और दिन के आखिरी में यह बीएसई पर 10 फीसदी की गिरावट के साथ 122.85 रुपये (IEX Share Price) पर बंद हुआ है।
