Get App

बोनस शेयर इश्यू की रिकॉर्ड तारीख के पहले कारोबारी दिन को IEX के शेयरों में दिखी 15% की अपसाइड

IEX के बोर्ड ने पिछले महीने बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 03, 2021 पर 3:43 PM
बोनस शेयर इश्यू की रिकॉर्ड तारीख के पहले कारोबारी दिन को IEX के शेयरों में दिखी 15% की अपसाइड
IEX का शेयर आज 15% तक उछला

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) में निवेशकों ने अपने टू-फॉर-वन बोनस शेयर इश्यू (two-for-one bonus share issue) की रिकॉर्ड तारीख से पहले स्टॉक खरीदना चाहा जिसकी वजह से एनएसई पर कंपनी के शेयर में शुक्रवार के सत्र में लगभग 15 प्रतिशत की तेजी नजर आई।

आज सुबह 10.50 बजे बीएसई पर शेयर 8.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 263.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर इस शेयर ने कारोबार के दौरान 14.69 प्रतिशत के उछाल के साथ 278.70 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया।

बता दें कि बोनस शेयर इश्यू के लिए शेयरधारकों की पात्रता पर विचार करने के लिए सोमवार की रिकॉर्ड तिथि से पहले आज के कारोबार में ये स्टॉक एक्स-बोनस इश्यू को ट्रेड कर रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें