Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24077-24119 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24179-24209/24247 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23973-23919 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23869-23818 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि 24010-23974 तक गिरावट में खरीदारी कारगर रही। ये 24179 जोन तक उछला। DIIs की जोरदार खरीदारी रही। जबकि FIIs के नेट लॉन्ग बढ़कर 3.4 लाख कॉन्ट्रैक्ट हुए। इंडेक्स में 24200-24300 पर अब सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स (थोड़ा ओवरबॉट) दिख रहा है। इसमें 24000-23900-23800 पर पुट राइटर्स का दबदबा नजर आ रहा है।
