Credit Cards

निफ्टी 22700 के ऊपर बंद हुआ तो और बढ़ेगी रैली, निफ्टी निवेशकों के लिए यहां से रिस्क-रिवॉर्ड काफी अच्छा

ये छोटा हफ्ता है। इसमें सिर्फ 4 दिन काम होगा। शुक्रवार को होली की वजह से बाजार में छुट्टी रहेगी। इस हफ्ते अमेरिका और भारत के महंगाई आंकड़े आएंगे। ये हफ्ते एक "Make or Break" हफ्ता साबित हो सकता है। FIIs की बिकवाली अब काफी कम हुई है। FIIs ने F&O में भी शॉर्टिंग बंद की है

अपडेटेड Mar 10, 2025 पर 11:13 AM
Story continues below Advertisement
Market cues: निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 48,300-48,350 पर और बड़ा सपोर्ट 47,800-48,000 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 48,600-48,800 पर और बड़ा रजिस्टेंस 49,000-49,200 पर है

बाजार के लिए कुछ अच्छे संकेत मिल रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा है कि GST दरों को कम करने पर बात हो रही है। अगर GST कम हुआ तो यह बहुत बड़ा पॉजिटिव होगा। पिछले 1 महीने से यह साफ है कि सरकार अब गंभीर है। नए SEBI चीफ ने कहा कि FIIs से बात करेंगे। सरकार, RBI, और SEBI शायद अब सभी एक पेज पर हैं। यह भारतीय बाजारों के लिए एक बहुत बड़ा संकेत है। भारतीय बाजार में अब लार्जकैप के वैल्युएशन आकर्षक हैं। यहां से हो सकता है कि एक बार हम फिर थोड़ा गिर जाएं। लेकिन निफ्टी निवेशकों के लिए यहां से रिस्क-रिवॉर्ड काफी अच्छा है।

अब क्या है बड़ा ट्रेंड?

सबसे पहली बात ये है कि ये छोटा हफ्ता है। इसमें सिर्फ 4 दिन काम होगा। शुक्रवार को होली की वजह से बाजार में छुट्टी रहेगी। इस हफ्ते अमेरिका और भारत के महंगाई आंकड़े आएंगे। ये हफ्ते एक "Make or Break" हफ्ता साबित हो सकता है। FIIs की बिकवाली अब काफी कम हुई है। FIIs ने F&O में भी शॉर्टिंग बंद की है। दिक्कत बस ये है कि पहले भी ऐसा हो चुका है। 2 बार ऐसा लगा कि अब बस, लेकिन रैली टिकी नहीं। इस बार भी रैली फेल होने का रिस्क है। लेकिन शेयर बाजार में ये रिस्क तो हमेशा रहेगा। कुछ लेवल हैं जिन पर अब बहुत कुछ निर्भर करेगा। सबसे अहम जोन है 22,400-22,450। अगर निफ्टी 22,400 के नीचे बंद होने लगा तो बड़ा निगेटिव होगा। ऊपर की ओर 22,650-22,700 का जोन सबसे अहम है। अगर 22,700 के ऊपर बंद हुए तो रैली और बढ़ सकती है। जो भी करें सही हेजिंग और स्टॉप लॉस के साथ करें।


Nifty trend: 22584-22629 तक जा सकता है निफ्टी, ये भी पार हुआ तो 22687-22719 का स्तर संभव -वीरेन्द्र कुमार

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के सिए सबसे अहम सपोर्ट 22,400-22,450 (पिछला रजिस्टेंस, 10 DEMA, ऑप्शन जोन) पर है। 22,400 के नीचे, अगर बाउंस नहीं मिला तो लॉन्ग सौदों से निकलें। 22,400 के नीचे अगला अहम सपोर्ट 22,000 पर होगा। पहला रजिस्टेंस 22,650-22,700 (20 DEMA) पर है। अगला रजिस्टेंस 22,730-22,800 (पिछला सपोर्ट, ऑप्शन जोन) पर है। खरीदारी का जोन 22,450-22,500 है। स्टॉपलॉस 22,400 पर रखें। बिकवाली का ट्रेड स्क्रीन देखकर लेंगे।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 48,300-48,350 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर और बड़ा सपोर्ट 47,800-48,000 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 48,600-48,800 (10 और 20 DEMA) पर और बड़ा रजिस्टेंस 49,000-49,200 पर है। निफ्टी बैंक को अभी ट्रेड नहीं कर सकते। निफ्टी बैंक पर पहले से तय किए हुए ट्रेड नहीं ले सकते। दोनों तरफ ट्रेड करें, स्क्रीन पर नजर जरूर रखें।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।