निफ्टी अगर 22110 के पार निकला तो स्विंग में 22166-22203 के लेवल संभव - वीरेंद्र कुमार

निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अगर इंडेक्स 22083-22110 के पार नहीं गया तो शॉर्ट ट्रेड काम करेगा। अगर 22110 के पार निकला तो स्विंग में 22166-22203 संभव है। पहले बेस के ऊपर क्लोजिंग के बाद ही मजबूती आएगी। अगर पहला बेस टूटा तो 21777-21721 का स्तर फिर संभव है

अपडेटेड Mar 22, 2024 पर 8:34 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला बेस कायम रहने तक गिरावट में खरीदारी करें। पहले रेजिस्टेंस पर EXIT करने का जोन है। इंडेक्स 47067 के ऊपर टिके तो 47420 के लेवल संभव हैं

Nifty Strategy Today- गुरूवार को सेंसेक्स 540 अंक चढ़कर 72641 पर बंद हुआ है। निफ्टी निफ्टी 173 अंक चढ़कर 22012 पर बंद हुआ है। आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22083/22110-22166 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22203-22255 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 21939-21868 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 21821-21777/721 के लेवल पर नजर आ रहा है। इंडेक्स में 22021 के ऊपर निकलने के बाद कल 22081(20DEMA) तक स्विंग मिला। निफ्टी की कल की क्लोजिंग अच्छी रही। DIIs की मजबूत खरीदारी जारी रही।

वीरेंद्र ने कहा कि इंडेक्स/शेयरों में लॉन्ग सौदे बनते हुए दिखे। कॉल राइटर्स 22000, 22200 और 22500 पर टिके रहे। 22000 की पुट में अच्छा OI देखने को मिला। लेकिन 21939-868 अभी भी टेक्निकल बेस बना हुआ है। मंथली कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से पहले बेस तक की गिरावट पर खरीदारी का सेटअप नजर आ रहा है। इसमें रिवर्सल प्वाइंट 22083-110 पर ट्रेड की समीक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर इंडेक्स 22083-22110 के पार नहीं गया तो शॉर्ट ट्रेड काम करेगा। अगर 22110 के पार निकला तो स्विंग में 22166-22203 संभव है। पहले बेस के ऊपर क्लोजिंग के बाद ही मजबूती आएगी। अगर पहला बेस टूटा तो 21777-21721 का स्तर फिर संभव है।


Stock Market Live Updates- ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, आईटी स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 46956-47067 पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 47181-47330/47420 पर दिख रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 46510-46377 के लेवल पर दिख रहा है। बड़ा बेस 46273-46060 के लेवल पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि इंडेक्स में 46710 पार होने के बाद कल 46954 का स्विंग मिला। स्टॉक फ्यूचर्स अभी तक साफ संकेत नहीं दे रहे हैं। यह पता नहीं है कि कौन सा शेयर लीडरशिप लेगा। बैंक निफ्टी में 46800-47000 पर अभी भी सबसे भारी कॉल राइटिंग देखने को मिल रही है। पुट राइटर्स पहले 46500 और फिर 46200-46000 पर दिख रहे हैं।

इसमें पहला बेस कायम रहने तक गिरावट में खरीदारी करें। पहले रेजिस्टेंस पर EXIT करने का जोन है। अगली तेजी के लिए 47067 पार होना जरूरी है। 47067 के ऊपर टिके तो 47420 के लेवल संभव हैं।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।