Midcap Mantra: बाजार में MIDCAP शेयरों में हेल्थकेयर शेयरों में तेजी नजर आई। इसमें Dishman, Neuland, शिल्पा मेडिकेयर और मार्कसंस के शेयर शामिल रहे। रियल्टी शेयरों में मजबूती नजर देखने को मिली। जिसमें Oberoi, DLF, लोढा और ब्रिगेड शेयर उछल गये। दूसरी तरफ एनर्जी शेयरों में गिरावट नजर आई। इसमें चेन्नई पेट्रोलियम, IGL, GSPLऔर MRPL के शेयर शामिल हैं। इसके साथ IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। इसमें Happiest Mind, सोनाटा सॉफ्ट, 63 moons और LTTS के शेयर शामिल हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने मिडकैप सेगमेंट से अच्छे स्टॉक्स बताने के साथ बाजार पर अपनी राय दी।
