निफ्टी ने 24913 के ऊपर ट्रेड करना शुरू किया तो 25010 का लेवल भी टेस्ट हो सकता है - वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने कहा कि ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर्स पहले बेस या उसके नजदीक खरीदारी कर सकते हैं। इंडेक्स में 51660-51790 का लेवल फेल हुआ तो सौदे से निकलें और शॉर्ट के मौके भी तलाशना चाहिए। बैंक निफ्टी पर 51660-51790 के ऊपर टिके तो 52040-227 टेस्ट हो सकता है

अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 10:46 AM
Story continues below Advertisement
Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अगर इंडेक्स 24913 के ऊपर ट्रेड करना शुरू किया तो 25010 का लेवल छू सकता है। 25010 के ऊपर 25077-25133 तक के स्तर संभव हैं

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24913-24966 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 25010-25077/25133 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24746-24707 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24661-24581 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कल हमारा sell/exit जोन 24966-25010 दिन का शिखर था। कल 24766 बेस ने भी अच्छा काम किया। इंडेक्स में 25000-25100 जोन में भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली।

24700-24600, 24500 जोन में भारी पुट राइटिंग रही।

वीरेंद्र ने कहा कि 25010-24661 जोन के बीच इंडेक्स में कंसोलिडेशन जरूरी है। इसमें 24746-24707 के पास लॉन्ग सौदे लेने की कोशिश करें। पहला अहम स्तर आज 24913 होगा। ये कमजोर कॉल राइटर्स का जोन है। 24913 के ऊपर ट्रेड करना शुरू किया तो 25010 भी टेस्ट हो सकता है। 25010 के ऊपर 25077-25133 तक के स्तर संभव हैं।

Trade setup for today : अगले कुछ सत्रों में कंसोलीडेट हो सकता है बाजार, निफ्टी के लिए 24600-24500 पर सपोर्ट


बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 51660-51790 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 51981-52080/52227 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 51190-50990 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 51190-50990 के स्तर पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि कल 52070 और 52360 तक की जोरदार तेजी मिली। कल इंडेक्स की क्लोजिंग अनुमान के मुताबिक नहीं हुई। कल फिर इंडेक्स में रिवर्सल फिर 20 DEMA से आया। इसमें 52000-51500 जोन पर फिर कॉल राइटर्स का कब्जा हुआ है। बैंक निफ्टी में 51000 जोन में पुट राइटिंग जोरदार, 50990 पर 50 DEMA नजर आया। इसमें 51660-51790 जोन में 10/20 DEMA, आउटलुक बनाना मुश्किल है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर्स पहले बेस या उसके नजदीक खरीदारी कर सकते हैं। 51660-51790 फेल हुआ तो सौदे से निकलें और शॉर्ट के मौके भी तलाशें। बैंक निफ्टी पर 51660-51790 के ऊपर टिके तो 52040-227 टेस्ट हो सकता है। पहला बेस या 50 DEMA टूटा तो जोरदार गिरावट संभव है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।