Trade setup for today : अगले कुछ सत्रों में कंसोलीडेट हो सकता है बाजार, निफ्टी के लिए 24600-24500 पर सपोर्ट
Market Trend: 24,600-24,500 के जोन में निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए एक अहम सपोर्ट नजर आ रहा है। हालांकि,अगर निफ्टी संभावित समेकन के बीच आने वाले सत्रों में 24,800 पर टिका रहता है तो फिर इसमें ऊपर की तरफ 25,000-25,200 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 8:15 AM
Trade setup : पन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 48 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली
Stock markets : 29 जुलाई को सप्ताह की शुरुआत में बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया और 25,000 अंक के करीब पहुंच गया। लेकिन कल के कारोबारी सत्र के दूसरे हाफ में बाजार की बढ़त खत्म हो गई और सपाट क्लोजिंग देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्सों ने एक नया क्लोजिंग हाई बनाया। निफ्टी 50 ने 1.25 अंकों की बढ़त के साथ 24,836.10 पर क्लोजिंग की। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,600-24,500 के जोन में बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। अगर आने वाले कारोबारी सत्रों में संभावित समेकन के बीच निफ्टी 24,800 पर टिका रहता है, तो फिर ये ऊपर की तरफ 25,000-25,200 की ओर जाता दिख सकता है। यहां कुछ अहम डेटा पॉइंट दिए गए हैं, इनके जरिए आपको मुनाफे के सौदे पकड़ने में आसानी होगी -
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,784, 24,731 और 24,645
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,857, 25,009 और 25,095
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 51,512, 52,357, और 52,798
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 51,204, 50,932, और 50,491
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 51,888, 52,234
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 50,567, 49,714
कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 25,500 की स्ट्राइक पर 79.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
पुट ऑप्शन डेटा
24,000 की स्ट्राइक पर 70.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
FII और DII निवेश
इंडिया VIX
वोलैटिलिटी ने पिछले दिन के अपने सभी नुकसानों की भरपाई कर ली। लेकिन ये सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर नहीं चढ़ सका। ये बुल्स के लिए अनुकूल परिस्थितियों का संकेत है। 29 जुलाई को इंडिया VIX 12.25 के स्तर से 5.7 फीसदी बढ़कर 12.95 पर पहुंच गया।
60 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 60 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 21 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
48 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 48 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
56 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 56 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
हाई डिलीवरी ट्रेड
ये ऐसे स्टॉक हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी देखने को मिली है। डिलीवरी का उच्च हिस्सा किसी स्टॉक में निवेश (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।
पुट कॉल रेशियो
सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 29 जुलाई को गिरावट के साथ 1.14 पर रहा। वहीं इसके पिछले कारोबारी दिन ये 1.36 के स्तर पर रहा था। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए जोड़े गए स्टॉक: इंडिया सीमेंट्स
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से रखे गए स्टॉक: शून्य
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: शून्य
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।