Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23619-23643 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23692-23707/23740 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23479-23428 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23405-23351 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बेस के करीब खरीदारी देखने को मिली। पहले रेजिस्टेंस पर मुनाफावसूली कारगर रही। FIIs की इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली। नेट लॉन्ग बढ़कर 72465 रहे। 23500-23400 पर पुट राइटिंग नजर आई। 23600 और फिर 23800 पर कॉल राइटिंग देखी गई।
