Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24187-24219 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24266-24284/24343 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24067-23993 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23964-23890 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कल निफ्टी में कंसोलिडेशन दिखा। लेकिन पहले बेस जोन तक गिरावट पर खरीदारी कारगर रही। HDFC बैंक और निफ्टी IT अभी भी जोश भर रहे हैं। FIIs के आंकड़े थोड़े सुस्त, लेकिन HDFC बैंक की चाल अच्छी दिख रही है।
वीरेंद्र ने कहा कि 24200-24000 कायम रहने तक हमारा नजरिया नहीं बदलेगा। पहले बेस जोन के करीब तक की गिरावट में खरीदारी करें। 24187-24219 के जोन में लॉन्ग ट्रेड की समीक्षा करें। इंडेक्स के 23993 के नीचे फिसलने पर ही कमजोरी बढ़ेगी। गैप-अप के बाद अगर हम 24219 के ऊपर टिके तो 24266-284-343 का रास्ता खुलेगा।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 52510-52639 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 52786-53873/53080 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 52040-51926 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 51762-51560 के स्तर पर दिख रहा है।
वीरेंद्र ने कहा कि बैंक निफ्टी कल पहले बेस तक आया लेकिन कोई पुलबैक नहीं दिखा। HDFC बैंक के नए शिखर पर बंद होने पर भी बेस (ऑप्शन/10 DEMA) तक आया। HDFC बैंक 4.48% उछाल के साथ बंद हुआ है। HDFC बैंक में FIIs की होल्डिंग 55% के नीचे आई। HDFC बैंक में में MSCI की ओर से $3-4 अरब की खरीदारी संभव है।
इंडेक्स में अभी कोई ट्रेड नहीं, लेकिन पहला बेस अहम है। पहला बेस बने रहने तक कोई शॉर्ट का इरादा नहीं है। बैंक निफ्टी को HDFC बैंक किसी भी वक्त 52510-52639 के ऊपर ला सकता है। इंडेक्स में 52639 अहम है। ये पार हुआ तो शॉर्टकवरिंग में 52786-873-53080 संभव है। जबकि पहला बेस टूटा तो दूसरे बेस के नीचे जाने की तैयारी दिख सकती है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)