निफ्टी अगर 24419 के ऊपर टिका तो 24457-24483-24527 के लेवल संभव - वीरेंद्र कुमार

Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहले बेस के बीच में 10 DEMA दिख रहा है। पहले बेस, ऑप्शन/10 DEMA के बेस तक गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। लॉन्ग ट्रेड के लिए एक्जिट जोन 24381-24419 पर दिख रहा है। इंडेक्स में 24419 एक थ्रेसहोल्ड के तौर पर नजर आ रहा है। अगर 24419 के ऊपर टिका तो 24457-24483-24527 संभव है

अपडेटेड Jul 12, 2024 पर 8:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स 52611 के पार हुआ तो तेजी का मोमेंटम बढ़ेगा तो स्विंग में 52791-932 संभव है

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24381-24419 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24457-24483/24527 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24242-24161 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24121-24065 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कल कॉल राइटर्स जोन से बाजार फिसल गया था। शॉर्ट ट्रेड ने काम किया, पहले बेस से पुलबैक आया। FIIs के आंकड़े थोड़ा डराने वाले हैं। दो दिनों से इंडेक्स में लॉन्ग तेजी से काट रहे हैं। नतीजों से पहले TCS में पोजिशनिंग अच्छी नजर आई है।

उन्होंने कहा कि इसमें 24400-24500 पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिख रहे हैं। इंडेक्स में 24381-24419 मेक या ब्रेक जोन है। इंडेक्स में 24300-24200 जोन को लेकर पुट राइटर्स का भरोसा कायम है। पहले बेस के बीच में 10 DEMA दिख रहा है।

वीरेंद्र ने कहा कि पहले बेस, ऑप्शन/10 DEMA के बेस तक गिरावट में खरीदारी करें। लॉन्ग ट्रेड के लिए एक्जिट जोन 24381-24419 पर दिख रहा है। इंडेक्स में 24419 एक थ्रेसहोल्ड के तौर पर नजर आ रहा है। अगर 24419 के ऊपर टिका तो 24457-24483-24527 संभव है।


बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 52487-52611 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 52791-52932/53080 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 52065-51931 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 51765-51631 के स्तर पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी भी बैंक निफ्टी की चाल का अंदाजा लगाना मुश्किल है। HDFC बैंक इंडेक्स पर काफी दबाव डाल रहा है। कल 20 DEMA को छूते हुए नया बेस बना है। इसमें 52000-52200 पर पुट राइटर्स एक्टिव दिख रहा है। क्लोजिंग बेसिस पर 52000 नहीं टूटा है। कॉल राइटर्स पहले 52500 और फिर 52800 और 53000 जोन में एक्टिव दिख रहा है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी फिलहाल सिर्फ रिस्क लेने वालों के लिए है। इंडेक्स में 52000/20DEMA पर लॉन्ग ले सकने वाले ही ट्रेड करें। इंडेक्स को 52487/52611 को एक्जिट जोन के तौर पर इस्तेमाल करें। इंडेक्स 52611 के पार हुआ तो तेजी का मोमेंटम बढ़ेगा, स्विंग में 52791-932 संभव है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।