Stock in Focus: डिफेंस कंपनी को रक्षा मंत्रालय से बड़ा ऑर्डर मिला, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: एक डिफेंस और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट कंपनी को रक्षा मंत्रालय से 74 बैकहो लोडर का ऑर्डर मिला है। स्टॉक में तेजी के बीच यह खबर क्यों अहम है? जानिए कंपनी के ऑर्डर, तिमाही प्रदर्शन और शेयर रिटर्न से जुड़ी पूरी डिटेल।

अपडेटेड Sep 30, 2026 पर 4:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ACE का शेयर बुधवार को 2.55% की तेजी के साथ ₹1,236.50 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और डिफेंस कंपनी Action Construction Equipment (ACE) को रक्षा मंत्रालय से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी 74 4x4 बैकहो लोडर की सप्लाई करेगी। यह ऑर्डर रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली Border Roads Organisation (BRO) ने दिया है। BRO सीमा वाले इलाकों में सड़क और दूसरी सुविधाओं का निर्माण करता है।

ACE डिफेंस सेक्टर में अपना कारोबार बढ़ाना चाहती है। कंपनी के मुताबिक यह ऑर्डर डिफेंस कारोबार बढ़ाने की उसकी योजना का हिस्सा है। साथ ही, यह मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान से भी जुड़ा है।

रक्षा मंत्रालय से पहले भी मिला ऑर्डर


ACE को पहले भी रक्षा मंत्रालय से काम मिल चुका है। फरवरी 2025 में मंत्रालय ने ACE और JCB India के साथ ₹697.35 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट किए थे। इन कॉन्ट्रैक्ट के तहत 1,868 Rough Terrain Fork Lift Trucks की खरीद होनी थी। इनका इस्तेमाल सेना, वायुसेना और नौसेना के लिए किया जाना था। इन मशीनों को भारत में बनाया जाना था।

पहली तिमाही में रेवेन्यू बढ़ा

ACE का वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में रेवेन्यू ₹785 करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹652 करोड़ था। यानी सालाना आधार पर रेवेन्यू 20.49% बढ़ा। कंपनी का ग्रॉस प्रॉफिट ₹108 करोड़ रहा। पिछले साल यह ₹84 करोड़ था। वहीं, नेट प्रॉफिट ₹97 करोड़ से बढ़कर ₹119 करोड़ हो गया।

ACE के शेयर का हाल

ACE का शेयर बुधवार को 2.55% की तेजी के साथ ₹1,236.50 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में शेयर 8.42% चढ़ा है। तीन महीने में 25.15% और छह महीने में 58.40% का रिटर्न मिला है। एक साल में शेयर 14.49% चढ़ा है। दो साल में शेयर 12.84% गिरा है। हालांकि, तीन साल में 77.48% और पांच साल में 385.61% की तेजी आई है।

Stocks to Buy: ब्रोकरेज ने टाटा स्टील समेत 5 शेयरों को खरीदने की सलाह दी, 45% तक तेजी की उम्मीद

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।