IT कंपनी साइएंट लिमिटेड के शेयरों में 23 अक्टूबर को दिन में 11 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली। BSE पर शेयर ने 52 वीक का नया हाई 1268 रुपये क्रिएट किया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 12600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी का रेवेन्यू बढ़ने से शेयर खरीद बढ़ी है। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में साइएंट का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत घटकर 132.5 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले मुनाफा 142.9 करोड़ रुपये था।
ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 25.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,235 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 1,781 करोड़ रुपये था। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 24.76 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
Cyient के बोर्ड ने सब्सिडियरी साइएंट सॉल्यूशंस एंड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (CSSPL) में बाकी की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को भी मंजूरी दे दी है। यह खरीद 1 लाख रुपये में होगी और इसके 120 दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। इस खरीद के बाद CSSPL, साइएंट के 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी बन जाएगी। CSSPL अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स (मानवरहित हवाई प्रणालियों) के निर्माण, असेंबलिंग, इंटीग्रेटिंग, टेस्टिंग और बिक्री के कारोबार में है। इसमें अभी 51% इक्विटी हिस्सेदारी साइएंट लिमिटेड के पास और बाकी 49% इक्विटी हिस्सेदारी इजराइल की ब्लू बर्ड एयरो सिस्टम्स लिमिटेड के पास है।
12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित
साइएंट ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 28 अक्टूबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी का कहना है कि डिविडेंड का पेमेंट 17 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 16 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया था। साइएंट का शेयर 3 महीनों में 46 प्रतिशत मजबूत हुआ है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड लो 751 रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।