निफ्टी में 22513 का मुश्किल जोन पार हुआ तो 22610 के स्तर संभव- वीरेंद्र कुमार

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज निफ्टी IT और रिलायंस पर नजर बनाये रखनी चाहिए। इंडेक्स में 22500-22526 पर बड़ा रेजिस्टेंस दिख रहा है। ऊपर की ओर 22513 मुश्किल जोन दिख रहा है। ये पार हुआ तो 22610 के स्तर संभव हैं। अपने लॉन्ग ट्रेड को थोड़ा निचले स्तरों पर पकड़ने की कोशिश करनी चाहिए। इसमें पहला बेस सबसे अहम है। यहां तक की गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए

अपडेटेड Apr 02, 2024 पर 9:14 AM
Story continues below Advertisement
बैंकिंग इंडेक्स पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी में 47671 का पहला रेजिस्टेंस है। ये लेवल पार हुआ तो 47788-47928 तक स्विंग संभव है

निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22490-22531 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22561-22791/22610 के स्तर पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो इसमें पहला बेस 22381-22325 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 22277-22221/22193 के स्तर पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि इंडेक्स में 22438 का लेवल पार होने के बाद 22526 का टार्गेट हासिल हो सकता है। इसमें 22500-22600-22700 पर कॉल राइटिंग दिख रही है लिहाजा थोड़ा कंसोलिडेशन संभव है। इंडेक्स में 22300-22200 पर पुट राइटिंग नजर आई है।

वीरेंद्र ने कहा कि 22190-22138 के बीच कई शॉर्ट टर्म एवरेजेज नजर आ रहे हैं। आज निफ्टी IT और रिलायंस पर नजर बनाये रखनी चाहिए। पुट राइटर्स अमेरिकी बाजारों में गिरावट के लिए तैयार थे। इंडेक्स में 22500-22526 पर बड़ा रेजिस्टेंस दिख रहा है। अपने लॉन्ग ट्रेड को थोड़ा निचले स्तरों पर पकड़ने की कोशिश करनी चाहिए। इसमें पहला बेस सबसे अहम है। यहां तक की गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। ऊपर की ओर 22513 मुश्किल जोन दिख रहा है। ये पार हुआ तो 22610 के स्तर संभव हैं।

Stock Market Live Updates- ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत, गिफ्ट निफ्टी करीब 60 प्वाइंट नीचे


बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 47671-47788 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 47928-48051/237 के लेवल पर नजर आ रहा है। बैंकिंग इंडेक्स में पहला बेस 47310-47161 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 47071-46958/46890(10-20DEMA) पर नजर आ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि इंडेक्स में 47500 के ऊपर की क्लोजिंग बेहद मजबूत नजर आ रही है। 15 मार्च के बाद पहली बार HDFC बैंक 50 DEMA के ऊपर बंद हुआ है। इंडेक्स में 47000 के जोन में पुट राइटिंग नजर आई है। इसमें 46958/700 के जोन में अहम एवरेजेज दिख रहे हैं।

इंडेक्स पर ट्रेडिंग रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें पहले बेस तक की गिरावट में खरीदारी करें। दूसरा बेस कायम रहने तक शॉर्ट का कोई इरादा नहीं है। बैंक निफ्टी में 47671 का पहला रेजिस्टेंस है ये पार हुआ तो 47788-47928 तक स्विंग संभव है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।