Get App

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में करना चाहते हैं निवेश तो इन शेयरों पर लगांए दांव, चमक सकती है किस्मत

जेएम फाइनेंशियल ने अपेन हालिया सेक्टोरल अपडेट नोट में कहा कि ओपनएआई के चैटजीपीटी जैसे जेनरेटिव एआई ने भाषा की परेशानियों, कॉन्टेक्सट और इंटेंट को समझने की अपनी क्षमता के कारण सबका ध्यान आकर्षित किया है। हालांकि भारत में एनलिस्ट अभी एआई आधारित शेयरों को बहुत तवज्जो नहीं दे रहे हैं लेकिन मोतीलाल ओसवाल, ग्रो, सैमको और अपस्टॉक्स जैसे ब्रोकरेज एआई का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के शेयरों पर नज़र रख रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2023 पर 2:44 PM
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में करना चाहते हैं निवेश तो इन शेयरों पर लगांए दांव, चमक सकती है किस्मत
केआर चोकसी ने टाटा एलेक्सी को 'accumulate'रेटिंग दी है। जबकि एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने 'सेल' रेटिंग दी है। कंपनी का मार्केट कैप 46,672 करोड़ रुपए है

ग्राहकों से संवाद के लिए चैटजीपीटी (ChatGPT) से लेकर एआई बॉट (AI bots) तक, AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारत सहित दुनिया भर के कारोबारी गतिविधियों का अभिन्न अंग बन गया है। भारत भर में कंपनियां अब अपने कारोबार को बढ़ाने करने या सपोर्ट देने के लिए एआई (खासतौर से जेनरेटिव एआई) का इस्तेमाल कर रही हैं।

जेएम फाइनेंशियल ने अपेन हालिया सेक्टोरल अपडेट नोट में कहा कि ओपनएआई के चैटजीपीटी जैसे जेनरेटिव एआई ने भाषा की परेशानियों, कॉन्टेक्सट और इंटेंट को समझने की अपनी क्षमता के कारण सबका ध्यान आकर्षित किया है। ओपन एआई अकेला नहीं है क्योंकि गूगल, फेसबुक, अलीबाबा और दूसरी तमाम कंपनियां अपने-अपने संस्करण लेकर आ रही हैं।

हालांकि भारत में एनलिस्ट अभी एआई आधारित शेयरों को बहुत तवज्जो नहीं दे रहे हैं लेकिन मोतीलाल ओसवाल, ग्रो, सैमको और अपस्टॉक्स जैसे ब्रोकरेज एआई का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के शेयरों पर नज़र रख रहे हैं। इनके रडार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का लाभ उठाने वाले भारत के कुछ स्टॉक हैं। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।

टाटा एलेक्सी लिमिटेड ( Tata Elxsi): टाटा एलेक्सी ऑटोमोटिव, ब्रॉडकास्टिग, कम्युनिकेशन, हेल्थकेयर और ट्रांसपोर्ट जैसे उद्योगों को डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी सेवाएं प्रदान करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें