IFL Enterprises के बोर्ड की बैठक 31 जुलाई 2024 को होने वाली है। कंपनी इस मीटिंग में मौजूदा शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर फैसला लेगी। इसके साथ ही कंपनी वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए 100 फीसदी डिविडेंड के प्रस्ताव पर भी फैसला लेगी। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है। इस खबर के बीच आज 15 जुलाई को IFL एंटरप्राइजेज के शेयरों में 3.31 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 1.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 93.18 करोड़ रुपये है।
