सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर 'इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड' (IGL) के शेयरों पर सोमवार, 2 नवंबर को खास फोकस रहेगा। इसका कारण है मुनाफे में तगड़ी गिरावट। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा (कंपनी के इक्विटीहोल्डर्स के लिए) सालाना आधार पर 93 प्रतिशत गिर गया। आंकड़ा 25.89 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले मुनाफा 386.29 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 5,615.38 करोड़ रुपये रहा। सितंबर 2025 तिमाही में यह 4,445.96 करोड़ रुपये था।
