Get App

IHCL Share price: मॉर्गन स्टेनली में घटाई रेटिंग, इंडियन होटल्स के शेयर 3% टूट कर दो महीने के निचले स्तर पर पहुंचे

IHCL Share price : मॉर्गन स्टेनली ने IHCL के शेयरों की रेटिंग पहले की 'ओवरवेट' से घटाकर 'इक्वल-वेट' कर दी है, और इसका टारगेट प्राइस भी 811 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 780 रुपये प्रति शेयर कर दिया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 1:34 PM
IHCL Share price: मॉर्गन स्टेनली में घटाई रेटिंग, इंडियन होटल्स के शेयर 3% टूट कर दो महीने के निचले स्तर पर पहुंचे
IHCL share price : इंडियन होटल्स कंपनी ने 4 नवंबर को फाइनेंशियल ईयर 2026 की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इस अवधि में कंपनी को 285 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ था

IHCL Share price : मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) के रेटिंग डाउनग्रेड के बाद इंडियन होटल्स (IHCL) में दबाव दिख रहा है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 16.60 रुपए यानी 2.29 फीसदी की गिरावट के साथ 710 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का लो 703.30 रुपए और दिन का हाई 721.05 रुपए है।

इंडियन होटल्स पर मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की RevPAR साइकल में ग्रोथ है लेकिन अपसाइज से ज्यादा सरप्राइज नहीं हुआ है। तीसरी तिमाही में घरेलू होटल्स में 9–10 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है।

तीसरी तिमाही में रूम रेट में 8–9 फीसदी और ऑक्यूपेंसी में 1 फीसदी की बढ़त संभव है। इस अवधि में स्टैंडअलोन RevPAR में 8 फीसदी की बढ़त संभव है। ऊंचे बेस पर सीमित ग्रोथ का असर देखने को मिल सकता है। स्टैंडअलोन और कंसो EBITDA में सालाना आधार पर 10 फीसदी की ग्रोथ संभव है। FY26–28 EPS अनुमान में 2–3 फीसदी की कटौती देखने को मिल सकती है। कमजोर RevPAR अनुमान और मार्जिन के चलते EPS में कटौती देखने को मिल सकती है।

अपने इस एनालिसिस के आधार पर मॉर्गन स्टेनली ने IHCL(इंडियन होटल्स) के शेयरों की रेटिंग पहले की 'ओवरवेट' से घटाकर 'इक्वल-वेट' कर दी है, और इसका टारगेट प्राइस भी 811 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 780 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें