IIFL Finance शेयर 10% उछला, लिक्विडिटी सपोर्ट के ऐलान के बाद जोरदार खरीद

IIFL Finance Share Price: IIFL Finance का मार्केट कैप बीएसई पर 15845 करोड़ रुपये के करीब है। दिसंबर 2023 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 24.79 प्रतिशत और पब्लिक की 75.21 प्रतिशत थी। IIFL Finance शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 704.20 रुपये है। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने IIFL Finance पर रेटिंग को 'खरीद' से घटाकर 'होल्ड' कर दिया है

अपडेटेड Mar 07, 2024 पर 4:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इससे पहले IIFL Finance में पिछले दो कारोबारी सेशंस में लोअर सर्किट लगा था।

IIFL Finance Share Price: फाइनेंस और इनवेस्टमेंट सर्विसेज कंपनी IIFL Finance के शेयरों में 7 मार्च को करीब 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। दरअसल कंपनी की एक शेयहोल्डर फेयरफैक्स इंडिया (Fiarfax India) IIFL Finance को 20 करोड़ डॉलर तक का लिक्विडिटी सपोर्ट मुहैया कराने को राजी हो गई है। फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग कॉरपोरेशन, IIFL Finance की लंबे समय से निवेशक है। इस सपोर्ट के बल पर IIFL Finance के शेयर में जोरदार खरीदारी हुई। इससे पहले IIFL Finance में पिछले दो कारोबारी सेशंस में लोअर सर्किट लगा था।

7 मार्च को सुबह शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ 890 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से करीब 10 प्रतिशत तक चढ़ा और 421.05 रुपये के हाई तक चला गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 9.8 प्रतिशत की तेजी के साथ 420.40 रुपये पर सेटल हुआ। पिछले एक साल में शेयर ने 14.6 प्रतिशत की गिरावट देखी है।

स्टॉक एक्सचेंजेस ने घटाई सर्किट लिमिट


स्टॉक एक्सचेंजेस ने IIFL Finance शेयर के लिए सर्किट लिमिट घटाकर 10 प्रतिशत कर दी है। पहले यह लिमिट 20 प्रतिशत थी। सर्किट लिमिट कम होने का मतलब है कि अब इंट्रा डे में शेयर के 10 प्रतिशत टूटने पर लोअर सर्किट और 10 प्रतिशत चढ़ने पर अपर सर्किट लग जाएगा। पहले ऐसा 20 प्रतिशत के उतार-चढ़ाव पर होता था।

RBI ने IIFL Finance पर लगाई एक रोक

RBI ने कंपनी को गोल्ड लोन देने से रोक दिया है। यह कदम सुपरवाइजरी से जुड़ी चिंताओं के चलते उठाया गया। इस एक्शन से पिछले दो कारोबारी सेशंस में शेयर में भारी बिकवाली देखने को मिली। IIFL Finance का गोल्ड लोन पोर्टफोलियो दिसंबर 2023 तिमाही में सालाना आधार पर 35 प्रतिशत उछलकर 24,692 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 2721 नगरों और शहरों में गोल्ड लोन मुहैया कराती है। गोल्ड लोन के अलावा यह बिजनेस लोन, पर्सनल लोन भी देती है।

IIFL Finance के लिए सर्किट लिमिट हुई कम, अब इंट्रा-डे में 10% ही चढ़-उतर सकेगा शेयर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।