Get App

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन ने गैस और कंज्यूमर सेक्टर के इन दो स्टॉक्स पर लगाया दांव

भसीन ने कहा अब बैंकिंग, मिडकैप, ऑटो और इंफ्रास्ट्रक्चर के सेक्टर में दांव लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2021 पर 1:43 PM
IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन ने गैस और कंज्यूमर सेक्टर के इन दो स्टॉक्स पर लगाया दांव

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।

जानते हैं आज सुबह-सुबह किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-

संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि आज निफ्टी 16600 के ऊपर है इसलिए लोगों को लग रहा है कि इस लेवल पर उनके शेयर्स का क्या होगा लेकिन जो कुछ भी हलचल है वह एक्सपायरी को लेकर है। दो दिनों की बात मंथली और वीकली एक्सपायरी के खत्म होते है सब ठीक हो जायेगा। इसके बाद सितंबर महीना मिडकैप शेयरों के लिए सबसे बेहतरीन महीना बन जायेगा।

रिओपनिंग की वजह से ब्रॉडर मार्केट के शेयरों में रौनक आयेगी। बैंकिंग में सिर्फ एचडीएफसी और आईसीआईसीआई को ही नहीं बाकी की बैंकों को भी फायदा होता दिखाई देगा। इस समय बैंकिंग, मिडकैप, ऑटो और इंफ्रास्ट्रक्चर के सेक्टर में दांव लगाने का समय है। इसके अलावा एसेट मॉनीटाइजेशन का उन कंपनियों के शेयरों पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है।

संजीव भसीन ने कहा इस दिग्गज FMCG स्टॉक में अगले दो दिनों में आयेगा जोरदार उछाल

Buy IGL September @ 524/525, Stop 514.25, Target 548

संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में IGL में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वॉल्यूम ग्रोथ और प्राइस के लिहाज से इसमें अच्छी तेजी आयेगी। इस स्टॉक को 524 से 525 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 548 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 514.25 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें