आईएलएंडएफएस घोटाले में एसएफआईओ को अहम सुराग मिले हैं। जांच के दौरान एसएफआईओ को पता चला है कि आईएलएंडएफएस के मैनेजमेंट ने घोटाला करके करोड़ों की संपत्ति बनाई थी। इस धोखाधड़ी से कंपनी को 91000 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। जानकारी के मुताबकि आईएलएंडएफएस और सब्सिडियरी कंपनियों के मैनेजमेंट में हितों का टकराव था। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि 2008 के बाद बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक नहीं हुई। वहीं वेलफेयर ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ। हालांकि वेलफेयर ट्रस्ट बनाकर मैनेजमेंट ने 400 करोड़ रुपए दिए जिसका गलत इस्तेमाल किया गया है। एसएफआईओ ने कंपनी के प्रमुख कर्मचारियों के लैपटॉप, डेस्कटॉप, हार्डडिस्क की जांच की है। जांच के आधार पर कर्मचारियों से पूछताछ होगी ।
