बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में इनमें दिखेगा जोरदार एक्शन

Apollo Hospitals के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें Apollo Hospitals का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 7200 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 7122 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 7080 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Dec 03, 2024 पर 10:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
CESC पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 181 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 188 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन मंगलवार 3 दिसंबर को बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। भारतीय इंडेक्स सपाट नजर आये। सेंसेक्स करीब 108.63 अंक या 0.14 प्रतिशत ऊपर 80,356.71 पर खुला। निफ्टी 35.70 अंक या 0.15 प्रतिशत ऊपर 24311.70 पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1392 शेयर बढ़े। जबकि 323 शेयर गिरे। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि आईटीसी, पावर ग्रिड, टाइटन, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Apollo Hospitals

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें अपोलो हॉस्पिटल्स का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 7122 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 7200 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 7080 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


Axis Securities के राजेश पालवीय का आज का इंट्राडे स्टॉक - CESC

राजेश पालवीय ने आज के लिए एनर्जी सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि सीईएससी का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 181 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 188 रुपये का लक्ष्य देखने मिलेगा। इसमें 178 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी सलाह उन्होंने दी।

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Oberoi Realty

शिवांगी सरडा ने बाजार खुलते ही ओबेरॉय रियल्टी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 2200 रुपये तक जा सकता है। इसमें 2084 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 2050 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Tata Elxsi

राजेश सातपुते ने आज के लिए आईटी सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि टाटा एलेक्सी का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 6885 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 7000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 6780 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Arihant Capital की कविता जैन का आज का इंट्राडे स्टॉक - CDSL

कविता जैन ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में सीडीएसएल पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर सकती है। इसमें 1681 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये बढ़कर 1720-1740 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 1660 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Trader & Market Expert अमित सेठ का आज का इंट्राडे स्टॉक - SBI

अमित सेठ ने आज के लिए बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एसबीआई का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 842 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 860 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 830 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

 

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।