Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

Arbindo Pharma के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें Arbindo Pharma का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 1250 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 1217 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 1200 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Jan 23, 2025 पर 11:08 AM
Story continues below Advertisement
LTIMindtree पर NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 5894 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 5980-6100 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है

Top Intraday Calls: निफ्टी की एक्सपायरी के दिन गुरुवार 23 जनवरी को बाजार कमजोरी के साथ खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 188.98 अंक या 0.25 प्रतिशत नीचे 76216.01 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 53.95 अंक या 0.23 प्रतिशत चढ़ कर 23101.35 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 647 शेयर बढ़े। जबकि 859 शेयर गिरे। निफ्टी पर अल्ट्राटेक, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, डीआरएल और इंफोसिस के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि सिप्ला, टेक महिंद्रा, श्रीराम फाइनेंस, रिलायंस, हिंडाल्को के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Arbindo Pharma

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें अरबिंदो फार्मा का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1217 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1250 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1200 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


Motilal Oswal की शिवांगी सरडा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Muthoot Finance

शिवांगी सरडा ने बाजार खुलते ही मुथूट फाइनेंस के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 2300 रुपये तक जा सकता है। इसमें 2212 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 2170 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Dr Lal Pathlabs

राजेश सातपुते ने आज के लिए हेल्थकेयर कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि डॉ लाल पैथलैब्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2903 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 3000-3050 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2860 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

HUL का शेयर नतीजों के बाद 1.5% से ज्यादा टूटा, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - LTIMindtree

आशीष बहेती ने आज के लिए आईटी कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एलटीआईमाइंडट्री का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 5894 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 5980-6100 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 5780 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Trader & Market Expert अमित सेठ का आज का इंट्राडे स्टॉक - BirlaSoft

अमित सेठ ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में बिड़लासॉफ्ट पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 537 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये 545-550 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 528 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का आज का इंट्राडे स्टॉक - HDFC Bank

रचना वैद्य ने आज के लिए बैंकिंग स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एचडीएफसी बैंक का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1668 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 1655-1640 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1690 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

 

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।