कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 29 नवंबर को बाजार बढ़त के साथ खुला। भारतीय सूचकांक मजूबत नजर आये। सेंसेक्स करीब 136.71 अंक या 0.17 प्रतिशत नीचे 79,180.45 पर खुला। निफ्टी 50.25 अंक या 0.21 प्रतिशत ऊपर 23964.45 पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1241 शेयर बढ़े। जबकि 386 शेयर गिरे। निफ्टी पर एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ, डीआरएल, अदाणी एंटरप्राइजेज, एचयूएल और सन फार्मा के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि टीसीएस, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, ग्रासिम, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Arubindo Pharma
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें अरबिंदो फार्मा का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1260 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1290 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1245 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Syngene
मानस जायसवाल ने आज के लिए रिसर्च और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि सिंजीन का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 926 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 950 रुपये का लक्ष्य देखने मिलेगा। इसमें 914 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी सलाह उन्होंने दी।
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का आज का इंट्राडे स्टॉक - Laurus Labs
चंदन तापड़िया ने बाजार खुलते ही लॉरस लैब्स के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 582 रुपये तक जा सकता है। इसमें 562 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 550 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - BEL
आशीष बहेती ने आज के लिए पब्लिक सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि बीईएल का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 308 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 312-317 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 302 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का आज का इंट्राडे स्टॉक - Atul Limited
प्रशांत सावंत ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में अतुल लिमिटेड पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर सकती है। इसमें 7329 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये 7600 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 7220 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
JM Financial की सोनी पटनायक का आज का इंट्राडे स्टॉक - Dixon Technologies
सोनी पटनायक ने आज के लिए आईटी सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि डिक्सन टेक्नोलॉजीज का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 15810 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 16100 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 15500 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)