बाजार खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर कराई ट्रेंडिंग, आज इंट्राडे में इनमें हो सकती है जोरदार कमाई

CG Power के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें CG Power का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 810 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 799 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 790 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Dec 09, 2024 पर 10:53 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
CDSL पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1892 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 2000 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 9 दिसंबर को बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। भारतीय इंडेक्स सपाट लेकिन लाल निशान में नजर आये। सेंसेक्स करीब 173.11 अंक या 0.21 प्रतिशत नीचे 81,536.20 पर खुला। निफ्टी 50.36 अंक या 0.20 प्रतिशत नीचे 24627.45 पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1280 शेयर बढ़े। जबकि 467 शेयर गिरे। निफ्टी पर एलएंडटी, एसबीआई लाइफ, टेक महिंद्रा, एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि एमएंडएम, आयशर मोटर्स, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ब्रिटानिया के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - CG Power

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें सीजी पावर का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 799 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 810 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 790 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - SJVN

आशीष बहेती ने बाजार खुलते ही एसजीवीएन के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 124-127 रुपये तक जा सकता है। इसमें 122 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 121 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - L&T

सच्चितानंद उत्तेकर ने आज के लिए इंजीनियरिंग एंड निर्माण सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एलएंडटी का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 3904 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 3990-4000 रुपये का लक्ष्य देखने मिलेगा। इसमें 3900 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी सलाह उन्होंने दी।

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा का आज का इंट्राडे स्टॉक - CDSL

शिवांगी सरडा ने आज के लिए कैपिटल मार्केट सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि सीडीएसएल का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1892 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1840 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Voltas

मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में वोल्टाज पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर सकती है। इसमें 1750 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये बढ़कर 1810 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 1719 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।