Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार गिर कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 327.44 अंक या 0.43 प्रतिशत नीचे 75967.92 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 130.90 अंक या 0.56 प्रतिशत गिर कर 23119.20 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 758 शेयर बढ़े। जबकि 1206 शेयर गिरे। निफ्टी पर एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और एमएंडएम के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि भारती एयरटेल, श्रीराम फाइनेंस, टाटा कंज्यूमर, एडीएफसी लाइफ और एशियन पेंट्स के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
