Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

HDFC AMC के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें HDFC AMC का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 4080 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 3988 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 3940 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 10:34 AM
Story continues below Advertisement
MCX पर NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 5754 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 5850-5950 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है

Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार 15 जनवरी को बाजार मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 324.81 अंक या 0.42 प्रतिशत ऊपर 76824.44 के स्तर पर खुला। निफ्टी 79.00 अंक या 0.34 प्रतिशत चढ़ कर 23255.00 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1311 शेयर बढ़े। जबकि 269 शेयर गिरे। निफ्टी पर मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, बीपीसीएल, एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि श्रीराम फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और एसबीआई लाइफ के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - HDFC AMC

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें एचडीएफसी एएमसी का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 3988 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4080 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 3940 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का आज का इंट्राडे स्टॉक - IndusInd Bank

प्रशांत सावंत ने बाजार खुलते ही इंडसइंड बैंक के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 1030 रुपये तक जा सकता है। इसमें 975 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 964 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Canara Bank

मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में केनरा बैंक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 94 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये 98 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 92 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

HDFC AMC के बेहतर नतीजों के बाद 3% से ज्यादा उछला स्टॉक, ब्रोकरेज से जानें खरीदें या करें मुनाफावसूली

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - MCX

आशीष बहेती ने आज के लिए कमोडिटी एक्सचेंज कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एमसीएक्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 5754 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 5850-5950 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 5650 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - L&T

राजेश सातपुते ने आज के लिए कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एलएंडटी का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 3510 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 3580-3640 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 3476 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - M&M

सच्चितानंद उत्तेकर ने आज के लिए ऑटो कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एमएंडएम का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2999 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 2900 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 3060 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।