Top Intraday Calls: बाजार खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में इनमें दिखेगा जोरदार एक्शन

HDFC AMC के स्टॉक पर rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें HDFC AMC का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 4020-4000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 4096 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। हालांकि इसमें 4150 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Mar 26, 2025 पर 10:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Infosys पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1632 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 1660 रुपये के लेवल तक जा सकता है

Top Intraday Calls: आज कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बाजार सपाट खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 48.62 अंक या 0.06 प्रतिशत नीचे 77968.57 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 15.20 अंक या 0.06 प्रतिशत चढ़ कर 23683.90 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1022 शेयर बढ़े। जबकि 576 शेयर गिरे। निफ्टी पर बीईएल, पावर ग्रिड, आयशर मोटर्स, बीईएल, इंडसइंड बैंक और भारती एयरटेल के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ रेड्डीज, अदाणी पोर्ट्स, विप्रो, एसबीआई लाइफ के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Infosys

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें इंफोसिस का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1632 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1660 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1622 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - HDFC AMC

राजेश सातपुते ने आज के लिए फाइनेंस सेक्टर स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एचडीएफसी एएमसी का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 4096 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 4020-4000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 4150 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Prestige Estates

आशीष बहेती ने आज के लिए रियल एस्टेट कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि प्रेस्टीज एस्टेट का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1241 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1265 से 1290 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1215 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Marico Share Price: मैरिको पर "खरीद" रेटिंग के साथ मोतीलाल ओसवाल ने 20% बढ़ाया टारगेट प्राइस

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का आज का इंट्राडे स्टॉक - Tata Communications

प्रशांत सावंत ने आज के लिए टाटा ग्रुप के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि टाटा कम्यूनिकेशंस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1585 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1625-1630 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1570 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - Coforge

सच्चितानंद उत्तेकर ने आज के लिए आईटी कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि कोफोर्ज का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 8067 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 8220 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 7950 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।