Top Intraday Calls: बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में इनमें दिखेगा जोरदार एक्शन

JSW Steel के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें JSW Steel का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 980 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 960 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 954 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Feb 11, 2025 पर 11:16 AM
Story continues below Advertisement
Can Fin Homes पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 635 रुपये के स्तर पर बिकवाली करनी चाहिए। ये स्टॉक 605 रुपये के लेवल तक जा सकता है

Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन को बाजार मामूली गिरावट पर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 18.30 अंक या 0.02 प्रतिशत नीचे 77293.50 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 14.00 अंक या 0.06 प्रतिशत गिर कर 23367.60 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 720 शेयर बढ़े। जबकि 789 शेयर गिरे। निफ्टी पर ग्रासिम, अदाणी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को, इंफोसिस, आईटीसी और एचयूएल के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि आयशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, बीपीसीएल और एचडीएफसी बैंक के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - JSW Steel

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें जेएसडब्ल्यू स्टील का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 960 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 980 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 954 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Tech Mahindra

राजेश सातपुते ने आज के लिए आईटी सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि टेक महिंद्रा का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1698 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1740-1760 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1675 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Angel One

आशीष बहेती ने आज के लिए ब्रोकरेज कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एंजेल वन का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2304 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 2260-2220 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2360 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कमा सकते हैं इंट्राडे में जोरदार मुनाफा

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का आज का इंट्राडे स्टॉक - BSE

शिल्पा राउत ने आज के लिए एक्सचेंज कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि बीएसई लिमिटेड का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 5530 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 5450 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 5600 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Can Fin Homes

मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में कैन फिन होम्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज मंदी नजर आ सकती है। इसमें 635 रुपये के स्तर बिकवाली करनी चाहिए। ये 605 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 651 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Divis Lab

शिवांगी सरडा ने आज के लिए फार्मा कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि डिवीज लैब का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 5881 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 5650 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 6000 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

 

 

 

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।