Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार कमजोरी के साथ खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 452.46 अंक या 0.60 प्रतिशत नीचे 75486.75 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 136.45 अंक या 0.60 प्रतिशत चढ़ कर 22792.85 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 468 शेयर बढ़े। जबकि 1187 शेयर गिरे। निफ्टी पर सन फार्मा और सिप्ला के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि बीईएल, एमएंडएम, टाटा स्टील, एनटीपीसी, ट्रेंट और श्रीराम फाइनेंस के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Jubilant Food
राजेश सातपुते ने आज के लिए फूड सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि जुबिलेंट फूड का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 686 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 700-710 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 665 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bajaj Finance
आशीष बहेती ने आज के लिए फाइनेंस कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि बजाज फाइनेंस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 8424 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 8600-8750 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 8270 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Angel One
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में एंजेल वन पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 2254 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये 2350 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 2200 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का आज का इंट्राडे स्टॉक - SBI Card
चंदन तापड़िया ने आज के लिए फाइनेंस कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एसबीआई कार्ड का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 865 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 910 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 848 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य का आज का इंट्राडे स्टॉक - Havells
रचना वैद्य ने आज के लिए इलेक्ट्रिकल इक्यूपमेंट कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि हैवेल्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1506 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1520 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1490 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bajaj Finserv
सच्चितानंद उत्तेकर ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में बजाज फिनसर्व पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 1856 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये 1895-1900 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 1840 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)