Get App

Top Intraday Calls: बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में इनमें दिखेगा जोरदार एक्शन

SBI Card के स्टॉक पर Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें SBI Card का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 910 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 865 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 848 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह भी उन्होंने दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 10:42 AM
Top Intraday Calls: बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में इनमें दिखेगा जोरदार एक्शन
Angel One पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 2254 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 2350 रुपये के लेवल तक जा सकता है

Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार कमजोरी के साथ खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 452.46 अंक या 0.60 प्रतिशत नीचे 75486.75 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 136.45 अंक या 0.60 प्रतिशत चढ़ कर 22792.85 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 468 शेयर बढ़े। जबकि 1187 शेयर गिरे। निफ्टी पर सन फार्मा और सिप्ला के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि बीईएल, एमएंडएम, टाटा स्टील, एनटीपीसी, ट्रेंट और श्रीराम फाइनेंस के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Jubilant Food

राजेश सातपुते ने आज के लिए फूड सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि जुबिलेंट फूड का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 686 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 700-710 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 665 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bajaj Finance

सब समाचार

+ और भी पढ़ें