Top Intraday Calls: बाजार गिर कर खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में इनमें दिखेगा जोरदार एक्शन

Shriram Finance के स्टॉक पर rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें Shriram Finance का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 650-670 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 617 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 600 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Feb 28, 2025 पर 10:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Persistent Systems पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 5307 रुपये के स्तर पर बिकवाली करनी चाहिए। ये स्टॉक 5150 रुपये के लेवल तक जा सकता है

Top Intraday Calls: आज कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार गिर कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 630.37 अंक या 0.84 प्रतिशत नीचे 73982.06 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 194.95 अंक या 0.86 प्रतिशत गिर कर 22350.05 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 325 शेयर बढ़े। जबकि 1376 शेयर गिरे। निफ्टी पर कोल इंडिया और ग्रासिम के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू स्टील के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Shriram Finance

राजेश सातपुते ने आज के लिए फाइनेंस स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि श्रीराम फाइनेंस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 617 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 650-670 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 600 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।


manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Persistent Systems

मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में परसिस्टेंट सिस्टम्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज मंदी नजर आ सकती है। इसमें 5307 रुपये के स्तर पर बिकवाली करनी चाहिए। ये 5150 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 5451 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कमा सकते हैं इंट्राडे में जोरदार मुनाफा

ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - NHPC

आशीष बहेती ने आज के लिए पीएसयू कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 72.76 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 71-69 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 75 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया आज का इंट्राडे स्टॉक - HCL Tech

चंदन तापड़िया ने आज के लिए आईटी कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एचसीएल टेक का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1592 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 1520 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1630 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Trader & Market Expert अमित सेठ का आज का इंट्राडे स्टॉक - Tech Mahindra

अमित सेठ ने आज के लिए आईटी सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि टेक महिंद्रा का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1546 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 1500 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1565 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।