सिर्फ 4 दिन में एक एक्सपर्ट ने कमाया 21% और दोनों 7% का रिटर्न, तीनों खिलाड़ियों ने आज इन 4 स्टॉक्स पर खेला दांव

NIIT पर Market Expert अमित सेठ ने 401 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 440 रुपये के लक्ष्य के लिए 390 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। Devyani International पर Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी ने 189 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 205 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड May 26, 2023 पर 12:33 PM
Story continues below Advertisement
CG Power पर Arihant Capital के रत्नेश गोयल ने 381 रुपये के लेवल पर 440 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते Market Expert अमित सेठ, Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी और Arihant Capital के रत्नेश गोयल के बीच मुकाबला हो रहा है। शरद पहली बार खेल का हिस्सा बन रहे हैं। इस खेल में कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 7.4% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 7.5% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रत्नेश गोयल के सुझाये स्टॉक्स ने 21% का रिटर्न दिया।

    KHILADI TOP TRADES

    चौथे कोराबारी दिन की अमित सेठ की टॉप कॉल PFC रही जिसने 2% का रिटर्न दिया

    चौथे कोराबारी दिन की रत्नेश गोयल की टॉप कॉल IDFC First Bank रही जिसने 3% का रिटर्न दिया


    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले नये स्टॉक्स

    Market Expert अमित सेठ का कमाईवाला स्टॉकः BUY NIIT

    अमित सेठ ने इसमें 401 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 440 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 390 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः BUY Devyani International

    प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 189 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 205 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 180 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    जून सीरीज की पॉजिटिव शुरुआत, एक्सपर्ट्स ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, टाटा पावर, गुजरात गैस और KPIT Tech में कराई खरीदारी

    Arihant Capital के रत्नेश गोयल का कमाईवाला स्टॉकः BUY CG Power

    रत्नेश गोयल ने इस स्टॉक में 381 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 360 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 440 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः BUY Hindustan Copper Ltd

    प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 106 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 114 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 104 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।