सिर्फ 1 दिन में 2 एक्सपर्ट्स ने शेयर बाजार में कमाया 5% से ज्यादा रिटर्न, जानें आज कहा है नजर

ASHISH KYAL की पहले दिन की टॉप कॉल Coforge रही जिसने 4.7% का रिटर्न दिया। जबकि SWATI HOTKAR की पहले दिन की टॉप कॉल Prism Johnson रही जिसने 4% का रिटर्न दिया। आज आशीष कयाल ने Poonawalla Fincorp पर दांव लगाया है जबकि Suntech Realty पर स्वाती होतकर ने दांव लगाया है

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 12:17 PM
Story continues below Advertisement
प्रदीप होतचंदानी ने LIC के शेयर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 750 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में इस हफ्ते के दूसरे दिन 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते wavesstrategy.com के आशीष कयाल, Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी और निर्मल बंग सिक्योरिटीज की स्वाति होतकर के बीच मुकाबला हो रहा है। ASHISH KYAL के सुझाये स्टॉक्स ने पहले दिन की समाप्ति पर 6.1% का रिटर्न दिया। जबकि पहले दिन की समाप्ति पर PRADIP HOTCHANDANI के सुझाये स्टॉक्स ने 1.2%का निगेटिव रिटर्न दिया। वहीं SWATI HOTKAR के सुझाये स्टॉक्स ने पहले दिन की समाप्ति पर 5.3% का रिटर्न दिया। जानते हैं कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन कमाई के लिए तीनों खिलाड़ियों ने किन स्टॉक्स पर दांव लगाया है।

    KHILADI TOP TRADES

    पहले दिन की ASHISH KYAL की टॉप कॉल Coforge रही जिसने 4.7% का रिटर्न दिया

    पहले दिन की SWATI HOTKAR की टॉप कॉल Prism Johnson रही जिसने 4% का रिटर्न दिया


    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Poonawalla Fincorp

    आशीष कयाल ने कहा कि इसमें 304 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 337 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 296 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः BUY LIC

    प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 711 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 702 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 750 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    भारत के ब्लूचिप्स स्टॉक्स दुनिया के सबसे तेज सेटलमेंट साइकल के लिए तैयार

    निर्मल बंग सिक्योरिटीज की स्वाति होतकर का कमाईवाला स्टॉकः BUY Sunteck Realty

    स्वाती होतकर ने कहा कि इस स्टॉक में 376 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 395 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 365 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।