बाजार पर बात करते हुए प्रभुदास लीलाधर की अमीषा वोरा ने कहा कि संवत 2081 में भी पैसे बनेंगे लेकिन चुनिंदा शेयरों में बनेंगे। इस अवधि में थोड़ा डिफेंसिव रहने की जरूरत है। नए साल में निवेशकों के अपने पोर्टफोलियो को डिफेंसिव टिल्ट देते हुए ग्रोथ पर भी फोकस रखना है। निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में कुछ फार्मा शेयरों को जरूर जोड़ना चाहिए। इनमें अच्छी अर्निग्स ग्रोथ दिखेगी। ये अभी न तो ओवरबॉट और न ही ओवरवैल्यूड हैं। इन शेयरों में सिप्ला, डिवीज लैब और ल्यूपिन जैसे नाम शामिल है। इन तीनों में इस बार अर्निग्स ग्रोथ बहुत अच्छी रहने की उम्मीद है।
